Search Your Queries

Results for International Topic

India-China relation : भारत और चीन के बनते-बिगरते रिश्ते

11:55 PM
दोस्तों नमस्कार,

मैं हूं संतोष भारतीय, आज हम बात करेंगे भारत और चीन के रिश्तों के बारे में। चीन और भारत एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते भी हैं। भारत और चीन की आजादी लगभग एक-समय में ही हुई है। चीन अपनी आजादी के बाद तेजी से आगे बढ़ता हुआ आज विश्व में अपनी पहचान बना चुका है।

भारत - चीन संबंध (गूगल इमेज)

भारत भी आजादी के बाद से आज 21वीं सदी का भारत बन चुका है। एक तरफ जहां चीन अंतरिक्ष में ऊंचाईयां को छू रहा है तो वहीं भारत भी अंतरिक्ष और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अठखेलियां ले रहा है। आज भारत टेक्नोलॉजी और स्पेश जुड़ी कई चीजों को अपने देश में ही बनाता है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत पर आज विश्व की नजर है।


भारत आने वाले समय का महाशक्ति है। वहीं चीन भी बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ने की होड़ में है। भारत और चीन का रिश्ता आज जैसा है वैसा पहले नहीं था। आजादी के समय भारत सूदूर तिब्बत तक फैला हुआ था। भारत चीन को एक दोस्त की तरह मानता था। लेकिन चीन ने धोखे से भारत पर हमला किया और तिब्बत का एक बड़ा भूभाग अपने कब्जे में कर लिया।


भारत और चीन के बीच इस भूभाग को लेकर आज भी विवाद है। एक तरफ जहां चीन तिब्बत को अपना हिस्सा बताता है तो वहीं भारत इसे प्राचीन समय से भारत का हिस्सा बताता रहा है। हालांकि इन सब बातों के अलावा भारत और चीन के बीच अरबों डॉलर का आर्थिक गतिविधि भी होता है।

नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग (गूगल इमेज)

सीआईटीआई के आंकड़ों के मुताबिक, भारत और चीन के बीच 2017-18 के बीच 89.6 अरब डॉलर मूल्य का द्विपक्षीय व्यापार रहा है। भारत ने इसी वर्ष में 136.2 करोड़ डॉलर का निर्यात चीन को किया और 290.5 करोड़ डॉलर का आयात किया। इस प्रकार हम देखते हैं कि चीन और भारत के बीच एक बहुत ही बड़ी मात्रा में व्यापारिक गतिविधियां भी हैं।


इसके अलावा अरुणाचल मुद्दा और डोकलाम विवाद और अक्साई चिन का मामला भी दोनों देशों के बीच विवाद का विषय है। इससे साथ ही पाकिस्तान चीन इक्नॉमिक कॉरिडोर भी भारत चीन और पाकिस्तान के बीच एक विवाद का विषय है। क्योंकि यह कॉरिडोर पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके से होकर गुजरती है जिसे भारत अपना अभिन्न अंग बताता है। 
India-China relation : भारत और चीन के बनते-बिगरते रिश्ते India-China relation : भारत और चीन के बनते-बिगरते रिश्ते Reviewed by Santosh Bhartiya on 11:55 PM Rating: 5

Pakistani army chief statement on India. पाकिस्तानी सेना की गीदड़ भभकी

नवाज शरीफ और इमरान खान

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ने जो भारत को धमकी दी है वो कुछ नहीं सिर्फ गीदड़ भभकी है। पाकिस्तान ये क्यों भूल जाता है कि वो तीन बार भारत से मात खा चुका है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तीन बार उसकी नानी याद दिला दी। फिर भी पाकिस्तान का बार-बार धमकी देना मूर्खता से कम नहीं है।

पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना ये भूल जाती है कि जिसके पास खाने के लिए पैसे नहीं है वो लड़ाई लड़ने चला है। पाकिस्तान के पास भले ही परमाणु हथियार हो लेकिन युद्ध सिर्फ हथियारों के दम पर नहीं जीती जाती है। युद्ध की एक नीति होती है और उस नीति पर चलकर ही युद्ध को जीता जा सकता है।

अब जब पाकिस्तान में नई सरकार का गठन का पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान के अध्यक्षता में हुई है तो हमें उम्मीद है कि इमरान सरकार पिछली नवाज सरकार की तरह ही कोई गलती नहीं करेगी। चाहे वो भारत से बार-बार युद्ध की धमकी का मामला हो या फिर कश्मीर में घुसपैठियों का मामला।

गूगल इमेज

पाकिस्तान आज उस चंगुल में फंसा है जहां से निकलने में उसे काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पाकिस्तान पर इस वक्त अरबों डॉलर का कर्ज है और पाकिस्तान फिलहाल उसे चुकाने की स्थिति में नहीं है। वह इस लोन को चुकाने के लिए दूसरे देशों से कर्ज की मांग कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तान ने अरबों डॉलर के कर्ज को चुकाने के लिए अतंर्राष्ट्रीय पटल पर कर्ज की मांग की थी।

पाकिस्तान सरकार की इस मांग पर वहां की सरकार की काफी फजीहत हुई थी। अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान सरकार कर्ज के बोझ और बढ़ते खर्च को कम करने के लिए पीएम हाउस की महंगी गाड़ियां और भैसों को भी बेचने जा रही है। वहां के अधिकारी कह रहे हैं कि इस नीलामी में बाजार से अच्छे दाम मिले हैं।

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान (गूगल इमेज)

बार-बार युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तानी सेना को चुल्लु भर पानी में डूब मरना चाहिए। जिस देश में इतनी समस्या हो कि वहां की अधिक्तर जनता सही से भोजन नसीब नहीं है वहां की सरकार और सेना युद्ध का खुमार चढ़ा हुआ है। पहले पाकिस्तान को अपने देश की स्थिति को सुधारना चाहिए फिर वो किसी से लड़ने की बात करे।

पाकिस्तानी सेना को युद्ध की स्थिति पैदा करने के बजाय शांति से अपने देश और वहां की जनता का ख्याल करना चाहिए और युद्ध की गीदड़ भभकी की बजाय इस बेवजह की ऊर्जा को देश के हित में उपयोग करे तो पाकिस्तान जैसे गरीब देश भला हो जाए। 
Pakistani army chief statement on India. पाकिस्तानी सेना की गीदड़ भभकी Pakistani army chief statement on India. पाकिस्तानी सेना की गीदड़ भभकी Reviewed by Santosh Bhartiya on 4:20 AM Rating: 5
Powered by Blogger.