Search Your Queries

Hamdard Nagar of Delhi full of water ।। जल से भरा दिल्ली का हमदर्द नगर

संगम विहार, दिल्ली (गूगल इमेज)

ये है दिल्ली के हमदर्द नगर का संगम विहार इलाका। जी हां यह वही इलाका है जहां पर आईटीबीपी, सश्स्त्र सीमा बल, बतरा अस्पताल इत्यादि महत्वपूर्ण स्थल है। यहां पर हमदर्द विश्वविद्यालय भी है। इसके साथ-साथ और भी बहुत कुछ है यहां।

लेकिन इतना महत्वपूर्ण जगह होने के बावजूद दिल्ली का यह इलाका सरकारी मुलाजिमों की नजर से दूर है। बारिश होते ही यहां पर पानी का अंबार लग जाता है। वैसे तो दिल्ली के इस इलाके में करीब दस लाख लोग रहते हैं। लेकिन केजरीवाल सरकार ने यहां के लोगों को ठग लिया है शायद।

वैसे दिल्ली में पानी की सियासत भी खूब होती है। दिल्ली में पानी का मतलब होता है पैसा और ताकत। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वाटर माफिया से दो करोड़ रुपए घूस लेने का आरोप है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई ये मैं दावा नहीं करता। लेकिन पानी की सियासत दिल्ली में तो है। ये अपना रंग रूप भी समय आने पर दिखाती है।

संगम विहार, दिल्ली (गूगल इमेज)

दिल्ली के संगम विहार में दो तरह के पानी की समस्या है। एक है पीने की पानी की समस्या और एक है बारिश के पानी की समस्या। यहां के लोगों की मानें तो दिल्ली का यह इलाका दिल्ली जल बोर्ड के अधिकार क्षेत्र से बाहर आता है। इसलिए जल बोर्ड यहां पर पानी की सप्लाई नहीं करता। यहां के वाशिंदों को निजी पानी बेचने वालों पर निर्भर रहना पड़ता है, जो इन्हें महंगे दामों पर बेचते हैं।

दूसरी पानी की समस्या है यहां पर बारिश के बाद जल भराव का। दिल्ली के इस इलाके में बारिश के बाद का जो नजारा होता है उसे आप देखकर ये कतई नहीं कह सकते कि यह दिल्ली का कोई इलाका है। बारिश के बाद यहां सड़क पर पानी फैल जाता है। यह पानी बारिश का कम नाले का ज्यादा होता है।

इसी गंदे पानी से होकर लोगों को आना-जाना पड़ता है। नाले का पानी होने की वजह से इलाके में मच्छर भी खूब मजे करते हैं और लोगों को खूब बीमार बनाते हैं। इलाके में कोई जगह ऐसी नहीं दिखेगी आपको जहां पर गंदगी न हो। एक केजरीवाल सरकार मोहल्ला क्लिनिक पर तारीफ लूट रहे हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली के इलाकों की ऐसी स्थिति केजरीवाल सरकार के विकास कार्यों पर एक तमाशा है।

खैर सरकार है, सरकार हमेशा रहेगी। लेकिन क्या संगर विहार और आसपास के इलाके के लोगों की परेशानियों का हल कब होगा यह तो भगवान भरोसे ही है। 
Hamdard Nagar of Delhi full of water ।। जल से भरा दिल्ली का हमदर्द नगर Hamdard Nagar of Delhi full of water ।। जल से भरा दिल्ली का हमदर्द नगर Reviewed by Santosh Bhartiya on 6:57 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.